इंदौर में मामूली विवाद में देर रात युवकों ने बरसाए पत्थर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

एरोड्रम थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोग हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार सागर प्रजापत ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे हम घर के बाहर खड़े थे। तभी ऋषभ शुक्ला अपने साथियों के साथ आया और गाड़ी हटाने की बात को लेकर अपशब्द कहने लगा। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। साथी यशवंत के सिर लोहे की वस्तु से वार कर दिया।

बीचबचाव में मां शोभा आई तो आरोपितों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पत्थरों से हमारे सिर पर चोट आई है। साथ ही पास आटो में भी नुकसान हुआ है।

फरियादी ने बताया कि आरोपित हमला करने के लिए हथियार भी लेकर आए थे। हमने बमुश्किल हमारी जान बचाई है। ऋषभ ब्याज से पैसे देने का काम करता है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष में ऋषभ की ओर से भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

- Advertisement -
Exit mobile version