अरंडीया में 8 बीघा जमीन को लेकर किसानों ने राज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के संचालक के साथ की करोड़ों रुपए की ठगी जमीन का सौदा कर किसी अन्य व्यापारी को बेचकर दिया धोखाधड़ी को अंजाम पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज।
दरअसल मामला लसूडिया थाना पुलिस को आरएनटी मार्ग में रहने वाले राज बिल्डर एंड डेवलपर के संचालक रजत बिशाणी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम अरंडिया ग्राम में रहने वाले 4 किसानों से 8 बीघा जमीन पर रेशो डील के लिए दो करोड़ो में सौदा हुआ था बिल्डर् द्वारा 1 करोड़ 80 लाख रुपए खातों में भुगतान किया था जहाँ किसान मेहरबान सिंह दिलीप सिंह कप्तान सिंह और सुभाष सिंह ने जमीन बिल्डर से पैसे लेने के बाद किसी अन्य हुकुमचंद नामक बिल्डर को भेज दिया और धोखाधड़ी पूर्वक आधी जमीन पर बैंक से लोन भी ले लिया जब बिल्डर को जानकारी मिली तो थाने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जहां चारों किसानों पर पुलिस ने धारा 420 406 467 468 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।
