इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान सुरक्षा में लगे दो अधिकारियों को हार्टअटैक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था । लेकिन मैच के दौरान सुरक्षा में लगे दो अधिकारियों को हार्टअटैक आ गया।

दरअसल, मैच में सुरक्षा को लेकर बाहर से भी पुलिस बल को बुलाया गया था। इसी कारण से सुसनेर के एसडीओपी ध्रुव राज चौहान और सीहोर के पुलिस कर्मी धीरज पटेल भी ड्यूटी करने कल से इंदौर आए थे। लेकिन उनको मैच में हार्टअटैक आ गया।

बताया जा रहा है कि मैच में दोनो को सीने में दर्द होने के साथ तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनो की उम्र 45 साल से अधिक थी। लेकिन इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने देखने को मिली। दरअसल, गेट पर एंबुलेंस तो खड़ी दिखी लेकिन ड्राइवर और स्टाफ लापता थे। जिसके चलते पुलिस वाहनों में दोनो को अस्पताल ले जाना पड़ा। दोनो की हालत खतरे के बाहर हैं।

Exit mobile version