इंदौर में फिल्म पठान की रिलीज का बजरंगीयो ने किया विरोध फिल्म पठान के शो कैंसिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विवादित मूवी पठान मूवी आज रिलीज हो गई है जिसके चलते हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहा था वहीं आज मल्हारगंज क्षेत्र के मल्टीप्लेक्स पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पहुंचे और जमकर नारेबाजी की वही फिल्म देखने आने वाले दर्शकों को अंदर नहीं जाने दिया और जमकर नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि पठान मूवी को लेकर हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहा है वहीं आज पठान मूवी रिलीज होते ही हिंदू संगठन सुबह से ही अपना मोर्चा संभाले हुए हैं वही मल्हारगंज क्षेत्र के मल्टीप्लेक्स पर आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया वही फिल्म देखने आने वाले दर्शकों को भी अंदर घुसने नहीं दिया जो लोग अंदर पहुंच चुके थे उन्हें खदेड़ कर बाहर निकाला इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी के पोस्टर पर अंडे भी फेंके और पोस्टर पूरी तरह फाड़ दिया वही मूवी नहीं चलाने की हिदायत भी दी है इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Exit mobile version