इंदौर में बीते 60 घंटे के दौरान कार्डियक अटैक से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बुजुर्गों के साथ दो युवा भी शामिल हैं।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मिली जानकारी के अनुसार इनमें बुधवार को गुमाश्ता नगर निवासी 75 वर्षीय सरोज जैन, लाडकाना नगर निवासी 65 वर्षीय दौलतराम मूलचंदानी, गुमाश्तानगर निवासी 45 वर्षीय पंकज सुराणा, 80 वर्षीय नीरज जोशी, खातीवाला टैंक क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय कृष्णादेवी निहलानी और पलसीकर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय लखन छाबडा शामिल हैं।

इसी तरह गुरुवार को आनंदा, बिजलपुर निवासी 72 वर्षीय कौशल्या देवी बजाज, की भी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सांई कृपा नगर निवासी 23 वर्षीय युवा ऋषि नवलानी और ट्रेजर फैंटेसी निवासी 32 वर्षीय उमेश रहेजा के अलावा 55 वर्षीय दर्शना जैन की भी मौत कार्डियक अटैक से हुई है। हालांकि इनमें शामिल कुछ बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद हृदयाघात संबंधी समस्या बढ़ी है और चिंताजनक पहलू यह है कि कई युवा भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। इस बारे में हृदय रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक भी लगातार लोगों को आगाह कर रहे हैं कि वे ठंड से अपना बचाव करने के साथ जीवनशैली में भी बदलाव करें।

Exit mobile version