इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मराठी मोहल्ला में सिरफिरे युवकों ने आटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। आटो मालिक ने मोहल्ले में पटाखा बम फोड़ने से मना किया था। पुलिस ने रात में अनिल टांके की रिपोर्ट पर सुनील और राहुल उर्फ टल्ला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रावजी बाजार में भी सुतली बम फोड़ने पर आरोपित सुमित उर्फ लाला, अजय और अभिजीत वर्मा निवासी जबरन कालोनी ने उदय के साथ मारपीट कर दी।
