इंदौर में बड़ा हादसा,4 की मौत एक घायल,क्रेन को ओवरटेक कर रही बस ने बाइक को चपेट में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है यहां तेज रफ्तार ट्रेन में बाइक पर जा रहे एक परिवार को चपेट में ले लिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा ब्रिज के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार क्रेन बाइक पर जा रहे दो परिवारों को चपेट में ले लिया जिसमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और एक महिला बुरी तरह घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है थाना प्रभारी के मुताबिकदो बाइकों पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग बाणगंगा ब्रिज उतर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने दोनो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया जिसमे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई वही एक महिला घायल है वही शवो को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं घायल को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल मौके पर ट्रेन के नीचे फंसी दोनों बाइकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version