इंदौर में फिर सामान डिलेवरी के दौरान फोन के बॉक्स में नहाने के साबुन दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में फिर समान डिलेवरी के दौरान फोन के बॉक्स में नहाने के साबुन की बट्टी निकलने का मामला सामने आया है जिसको लेकर कंपनी के संचालक द्वारा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है पुलिस ने दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है…।

दरसाल मामला यह है कि इंदौर के अमेजॉन द्वारा आईफोन का बड़ा ऑर्डर दिया गया था जिसके बाद जब ऑर्डर की डिलीवरी अमेजॉन ऑफिस पर हुई तो बॉक्स को खोला गया जिसमें से 11 मोबाइल फोन के बॉक्स में महंगे कीमती आईफोन तो नहीं निकले लेकिन उनमें से साबुन की बट्टी जरूर निकली है जिसको लेकर कंपनी के मैनेजर पंकज प्रजापत द्वारा पूरे मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि कंपनी से जब आईफोन के बॉक्स भेजे गए थे तो वहां से आईफोन के आईएमईआई नंबर पूरी तरह से एक्टिव कर भेजे गए थे लेकिन बीच में ही इन्हें बदला गया है इस तरह का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कराया गया है फिलहाल पुलिस पूरा मामले में जांच में जुटी हुई है तो वही आईफोन की डिलीवरी करने वाली कंपनी के एक संधिगत व्यक्ति को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है आईफोन की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है ….।

Exit mobile version