इंदौर डबल मर्डर केस क्राइम सीरियल देख की प्लानिंग आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर में एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए दोहरा हत्याकांड वाले मामले में पति-पत्नी और वो के चलते हत्याकांड की घटना का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है जिसमें पहले क्राइम पेट्रोल का सीरियल कई बार देखा गया और उसके बाद हत्याकांड की साजिश रची गई और पूरी साजिश को पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया लेकिन साक्ष्य और सबूत के आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है….।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में होटल संचालक रवि ठाकुर और ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता की दोहरी हत्याकांड मामले पुलिस द्वारा 12 घटो में खुलासा किया गया है पूरे मामले में होटल संचालक रवि ठाकुर की ब्लैकमेलिंग वा घर में रोजाना घर पर झगड़ो से परेशान होकर ममता उर्फ पिंकी नामक महिला ने अपने पति नितिन के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रसी और इससे पहले कई बार दोनों के द्वारा क्राइम पेट्रोल सीरियल टीवी पर देखा गया सीरियल देखने के बाद हत्या की साजिश रसी गई जिसमें ममता द्वारा रवि ठाकुर को मिलने के लिए सरिता के घर पर बुलाया गया उसके बाद जब रवि ठाकुर सरिता के घर पर पहुंच गया तो ममता अपने पति के साथ घर से निकली और घर से निकलते वक्त तीन जोड़ कपड़े रास्ते भर में बदले ताकि किसी तरह की कोई पहचान ना हो सके और अपने पति का दो पहिया वाहन भी अन्य स्थान पर रख कर रिक्शा करके सरिता के घर पर अशोक नगर पहुंची जहां पर पहले तो घर में प्रवेश किया उसके बाद जालसाजी में फंसा कर ममता ने रवि से चर्चा की और इतने में ही ममता और रवि की बातचीत के ही बीच एक कमरे में जाकर आरोपी ममता और नितिन ने सरिता और रवि ठाकुर की हत्या कर दी गई इस हत्या में आरोपी अपने साथ एक चाकू लेकर गए थे तो वहीं मृतक सरिता के घर के मंदिर में रखी हुई तलवार उठाकर उसे भी वार किए गए पूरा घर में शव से निकला खून फर्श पर लाल हो गया जिसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद में दोपहर को वह पति-पत्नी अपने घर चले गए और वहां जाकर छत पर खून से रंजीत कपड़ों को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया और अन्य साक्षी को भी मिटाने का प्रयास किया लेकिन जब मृतक सरिता की बेटी घर पहुंची तो पता चला कि हत्याकांड की घटना हुई है उसके बाद पुलिस पहुंची और तमाम जांच पड़ताल करने के बाद आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज का लगा ले गए तब जाकर पता चला कि यह हत्याकांड की घटना ममता और उसके पति नितिन ने घटना को अंजाम दिया है पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है रवि ठाकुर का संपर्क ममता से था और इसी के कारण ममता और नितिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था कुछ अश्लील वीडियो की भी बात सामने आई है जिसको लेकर अब पुलिस जांच कर रही है जिसमें कुछ साक्ष को मोबाइल फोन से मिटा दिया गया है जिन्हें पुलिस अब रिकवर कर रही है तो वहीं ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामलों में भी जांच की जा रही है फिलहाल पूरा मामले में अभी पुलिस ने खुलासा तो कर दिया है लेकिन अभी भी कई कहानियां है जिसको लेकर जांच की जा रही

Exit mobile version