इंदौर में फंदे पर झूल रहा था बेटा, मां ने इस तरह बचाई जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखकर मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मां ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

स्वजन के अनुसार अरविंद पुत्र मिश्रिलाल(20) शाम को घर आया। मां ने उसे खाना खिलाया, इसके बाद मां ने उसे चाय बनाकर दी। चाय पीने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गया।

कमरे में बार-बार उसका फोन बज रहा था, लेकिन वह उठा नहीं रहा था। मां ने उठकर कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।

जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। किस कारण से युवक ने यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। युवक अभी बोलने की हालत में भी नहीं है। पुलिस के अनुसार युवक के मोबाइल की जांच के बाद ही कारण सामने आ सकता है।

- Advertisement -
Exit mobile version