घर में किटी पार्टी करती है बहू, परेशान ससुर ने की पुलिस से शिकायत, अब बेटा दूसरे मकान में रहेगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस पंचायत ने जब पुलिस ने बेटे को बुलाया तो बोला दोनों को नहीं छोड़ सकता।पुलिस पंचायत में उस वक्त असमंजस की स्थिति बन गई जब ससुर और बहू आमने सामने हो गए। रिटायर प्रोफेसर ससुर ने बहू के आचरण पर आपत्ति ली और कहा उसे सुधरना होगा। बहू ने वर्तमान हालातों का हवाला देते हुए कहा आज का दौर अलग है।अंत में तय हुआ बेटा दूसरे मकान में शिफ्ट होगा।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 प्रशांत चौबे के मुताबिक 86 वर्षीय रिटायर प्रोफेसर लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनका आरोप था कि बहू घर में किटी पार्टी करती है। गरिमापूर्ण वस्त्र भी नहीं होते हैं। यह घर में आने-जाने वालों को शोभा नहीं देता।
इस पर पुलिस ने बेटे को बुलाया तो उसने कहा कि वह वृद्ध पिता के प्रति समर्पित है, लेकिन पत्नी को भी नहीं छोड़ सकता। वृद्धावस्था में प‍िता की सेवा करना चाहता है।

काफी समझाइस के बाद तय हुआ कि वह पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहेगा और पिता की भी देखभाल करेगा। एडीसीपी के मुताबिक एक मामला अन्नपूर्णा क्षेत्र का था। वृद्ध द्वारा शिकायत की गई थी कि किरायेदार न मकान खाली कर रहा है न किराया दे रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी तो किरायेदार ने मकान खाली कर दिया।राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा पुत्र और पुत्रवधू से परेशान थी।शराब पीकर आने वाला बेटा देर रात वृद्ध मां और पिता को घर से निकाल देता था।वृद्धा को घरों में काम कर गुजर-बसर करनी पड़ रही थी।

- Advertisement -
Exit mobile version