इंदौर में प्रति मंगलवार पुलिस जनसुनवाई का आयोजन 22 से अधिक शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में प्रति मंगलवार पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या फरियादी धोखाधड़ी सहित संपत्ति और पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे फिलहाल पुलिस जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सभी को आश्वासन दिया है कि संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

प्रति मंगलवार को इंदौर पुलिस के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिसमें इंदौर शहर के समस्त जोन के अधिकारियों के साथ ही पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं तथा आज हुई जनसुनवाई में तकरीबन 22 से अधिक शिकायत लेकर पीड़ित पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और विभिन्न तरह की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की , इस दौरान सबसे अधिक ऑनलाइन धोखाधड़ी वह प्रॉपर्टी संबंधित शिकायत पुलिस जनसुनवाई में पहुंची जिस पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर का कहना है कि पूरे ही मामले में लगातार जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में जांच कर संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी तो वहीं कुछ प्रॉपर्टी व अलग-अलग तरह के विवाद के मामले भी पुलिस जनसुनवाई में आए, जिन पर पुलिस कमिश्नर का कहना है की जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version