राखी का त्यौहार मनाने आई महिला का ढाई वर्षीय मासूम बालक हो गया था गुम, पुलिस थाना बाणगंगा ने संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही कर मात्र एक घंटे में ढूंढ निकाला।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर – शहर में अपहर्त/गुमशुदा बालक बालिकाओं के प्रकरणों में तत्काल संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गुम हुए एक ढाई वर्षीय मासूम बालक को मात्र एक घंटे में ढूंढ कर उसके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस थाना बाणगंगा पर आज दोपहर करीब 12:00 बजे भागीरथपुरा निवासी फरियादिया थाने पर उपस्थित हुई एवं बताया कि कि मेरा ढाई साल लड़का,जो मुंह से कुछ बोलचाल नहीं पाता है, भवानी नगर में परिवार में राखी का त्यौहार मनाने आने के दौरान कहीं गुम हो गया, और कहीं पर भी मिल नहीं रहा है।

उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बाणगंगा के व्दारा गुम /अपहृत बालक को तुरंत तलाश करने के लिए पुलिस टीम को उसके मिलने के संभावित स्थानों पर रवाना की गई और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज तलाशने के लिए निर्देशित किया और स्वयं भी बालक को ढूंढने में लग गए।

पुलिस टीम ने बालक की तत्परता पूर्वक तलाश की गई। अंततः पुलिस की मेहनत रंग लायी और तलाशी के दौरान बालक क्षेत्र में ही एक जगह से मिला। पुलिस ने 1 घंटे के अंदर बालक को तलाश कर ढूंढ निकाला व थाने से बालक का मुंह मीठा कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

- Advertisement -

बालक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों द्वारा इंदौर पुलिस और थाना बाणगंगा की टीम का हृदय से धन्यवाद दिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा नीरज बिरथरे एवं टीम सउनि सर्वेश फुके , शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक नागेन्द्र सिंह पंवार, रविंद्र रघुवंशी, भूरालाल जामले, मयंक सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा ।

Exit mobile version