इंदौर में प्रति मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है तथा इस बार इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में तकरीबन 30 से अधिक शिकायतें आई जिनमें धोखाधड़ी सहित अलग-अलग तरह की शिकायते आई , तो वही समस्त शिकायकर्ता को इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुना और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वही एक फरियादी की तो ऑनलाइन तरीके से पुलिस के अधिकारी से बात भी करवाई गई।
प्रति मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई का आयोजन होता है इस बार भी पुलिस जनसुनवाई का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले शिकायतकर्ता बड़ी संख्या में शिकायत लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचे तो वही इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी संबंधित एक शिकायतकर्ता वहां पर शिकायत करने के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद एसीपी आशीष पटेल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी आदित्य मिश्रा से ऑनलाइन तरीके से उनकी सुनवाई करवाई डीसीपी आदित्य मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी शिकायत है उस पर कार्रवाई की जाएगी तो वहीं इस बार इंदौर की पुलिस जनसुनवाई में तकरीबन 28 से अधिक शिकायतें पहुंची जिनमें अधिकतर प्रॉपर्टी संबंधित धोखाधड़ी व आपसी विवाद थे जिनमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनवाई कर जल्द ही संबंधित शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया की करवाई की जाएगी। लेकिन इंदौर की पुलिस जनसुनवाई में पहली बार किसी अधिकारी ने शिकायतकर्ता की ऑनलाइन तरीके से सुनवाई की है तो वहीं आने वाले दिनों में कई और अधिकारी पुलिस जनसुनवाई में भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन देकर शिकायत का निराकरण भी करवा सकते हैं।
