इंदौर पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के साथ बदमाशों पर शिकंजा कसने में जुटी है इसके बाद भी बदमाश आए दिन चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने में जुटे है ऐसा मामला इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे सामने आया है जहा लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इंदौर पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के साथ बदमाशों पर शिकंजा कसने में जुटी है,इसके बाद भी बदमाश आए दिन चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने में जुटे है। ताजा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के संगम नगर का है,जहां दिनदहाड़े बदमाश शिक्षिका के गले की चेन लूटकर भागने का प्रयास किया,जिसे शौर मचाने पर रहवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाश से लूटी हुई चेन बरामद कर पूछताछ शुरु कर दी है।
इंदौर की भंवरकुआं पुलिस को लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश छात्रा का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से लूट का मोबाइल बरामद कर पूछताछ शुरु कर दी है।
