इंदौर में पुलिसवालों ने जमकर खेली होली, पुलिस आयुक्त ने गाया गाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुरुवार को इंदौर में पुलिस डीआरपी लाइन में पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान डीजे की धुन पर अधिकारियों ने भी जमकर डांस किया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कोरोना काल के चलते पिछले सालों से होली का रंग फीका था, लेकिन एक बार फिर मध्यप्रदेश में होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में इंदौर शहर में भी होली धूमधाम से मनाई गई। होली और शबे बरात एक साथ होने से पुलिस काफी व्यस्त रही, लेकिन अगले दिन यानी गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। डीआरपी लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। वज्र वाहन से निकली पानी की बौछारो ने सभी पुलिसकर्मियों को भिगो के रख दिया। पुलिस कमिश्नर, एडिशन पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, टी आई, जवान डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिए।

इंदौर शहर में होली और शबे बरात का पर्व शांति से निपटने के बाद अगले दिन यानी गुरुवार को अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार मनाया। इस दौरान डीआरपी लाइन पर होली का उत्साह नजर आया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणा चारी मिश्र ने रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि पुलिस जवान और अधिकारियों ने होली के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए लंबी ड्यूटी की, इसके बाद सभी को तनाव मुक्त करने के लिए और भाईचारे को बढ़ाने के लिए होली का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version