छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग फायर की टीम ने आग पर काबू पाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार देर रात छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गयी । देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया । मौके पर पहुची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि आग दुकान में शार्ट शर्किट के बाद लगी थी ।

घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे के पास की है । यहाँ पर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गयी। मोके पर पहुँची फायर की टीम ने आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । जिसमे एक दुकाने ओर बाहर रखा माल जलकर खाक हो गया ।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में लाखों के नुकसान का अनुमान है । बताया जा रहा है कि आग बिजली के मीटर में हुए शॉट शर्किट से लगी थी ।

Exit mobile version