इंदौर में नाबालिक युवको मे पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद एक युवक को मौत के घाट उतारा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पुलिस की चुनावी चाकचोबद व्यवस्था के बीच कुछ नाबालिक युवकों ने तिलक नगर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला कर मौत के घट उतार दिया पुलिस दो नाबालिक युवकों को अभिरक्षा में लिया जिनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है….।

दरअसल तिलक नगर थाना क्षेत्र के रामबली नगर स्कीम नंबर 154 में क्षेत्र का बदमाश आनंद वर्मा को कुछ नाबालिक युवकों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेंद्र दंडोतिया द्वारा बताया गया कि मृतक आनंद को गंभीर हालत में एमवाई अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दो नाबालिक युवकों को अभी रक्षा में लिया गया है बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था और उसी के बाद इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस पूरा मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Exit mobile version