इंदौर के ड्राई फ्रूट थोक बाजार में आज से नए साल की शुरुआत हुई है व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में ड्राई फ्रूट्स के भाव खोलें जहां व्यापारियों के द्वारा पहले भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा आरती की गई इसके बाद सभी व्यापारियों ने खारक खोपरा काजू बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स के भाव खोलें
दरअसल आपको बता दे हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार व्यापारिक क्षेत्र में दिवाली के बाद नया साल मनाया जाता है और व्यापारियों के द्वारा मुहूर्त के अनुसार नए भाव खोले जाते हैं इसी को लेकर सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि नए साल के व्यापार की शुरुआत दीपावली के शुभ मुहूर्त के हिसाब से की जाती है सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने यह प्रथा शुरू की है सभी व्यापारी मिलकर सबसे पहले भगवान श्री गणेश की और लक्ष्मी जी की पूजा आराधना करते हैं उसके बाद व्यापार के सौदे करते हैं
थोक व्यापारियों को लेकर कहा कि हर साल व्यापारियों में आस्था कम होती जा रही है जिस तरह से पहले व्यापार व्यवसाय मुहूर्त के दिन हुआ करता था उसमें कमी आई है इसके कई सारे कारण है, सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर कहां की बाजार में पार्किंग की समस्या है जिसके कारण व्यापार पर खर्च ज्यादा है और आसपास के छोटे मार्केट पनप रहे हैं सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापार को नुकसान हो रहा है यहां का खारक व्यापार हिंदुस्तान में नंबर वन पर है और इंदौर का मार्केट खारक का सबसे बड़ा मार्केट है जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।
17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होने जा रहे हैं सभी व्यापारियों को लेकर कहा कि अपना प्रथम कर्तव्य मानकर विधानसभा चुनाव का मतदान है अपने परिवार और अपने मित्रों के साथ जाकर मतदान अवश्य करें इंदौर के लोक हर काम में आगे होते हैं हिंदुस्तान में मतदान के प्रति पूरे देश में नंबर वन आना है और अपना कर्तव्य मन कर मतदान करना चाहिए।
