इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारा, गल्ला लूटा, सूचीबद्ध गुंडे सहित तीन गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • दिनदहाड़े लूट, हीरानगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर में आटो डील पर वारदात।
  • नकाबपोश तीन बदमाशों ने आटो डील को लूट लिया।
  • बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया।
  • तमाम छापेमारी, बाउंड ओवर की कार्रवाई के बीच भी बदमाश बाहर घूम रहा था।

इंदौर। भारी पुलिस बल के बीच शहर में दिननदहाड़े लूट की वारदात हो गई। नकाबपोश तीन बदमाशों ने आटो डील को लूट लिया। बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश है। तमाम छापेमारी, बाउंड ओवर की कार्रवाई के बीच भी बदमाश बाहर घूम रहा था।
घटना श्यामनगर स्थित बालाजी आटो डील की है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारी सिद्धार्थ पुत्र शीतल चौरसिया निवासी मुखर्जी नगर (बाणगंगा) दुकान पर बैठा हुआ था। अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश आए और चाकू अड़ा कर रुपये व मोबाइल मांगा। सिद्धार्थ ने आटो डील संचालक नितिन चौकसे को काल लगाने के लिए फोन उठाया तो बदमाशों ने सिर में चाकू से हमला कर दिया। सिद्धार्थ घायल होकर गिर गया। बदमाशों ने उसका आइफोन, 15 हजार कैश व अन्य सामान निकाल लिया।
आरोपितों के जाने के बाद सिद्धार्थ ने संचालक नितिन व उसके भाई योगेश को घटना की सूचना दी। टीआइ पीएल शर्मा के अनुसार, पुलिस ने तत्काल घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए। सूत्रों के अनुसार देर रात पुलिस ने रवि राजू यादव निवासी टापू नगर, दत्ता अंगत कोहले निवासी टापू नगर और अंकुश प्रेमराज बरबेले निवासी बड़ी भमौरी को गिरफ्तार कर लिया

Exit mobile version