इंदौर विधानसभा 4 से राजा मांधवानी को टिकट देने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अब इन प्रदर्शनकारियों की शिकायत आलाकमान से की जाएगी और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
इंदौर। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी का विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गांधी भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रस द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को घोषित की गई पहली सूची घोषित की थी। इसमें इंदौर के छह चयन प्रत्याशियों में इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 से राजा मांधवानी का नाम शामिल है। इसे लेकर अब विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गांधी भवन पहुंचकर पर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों को शहर कांग्रेस कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया।
इन प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के नीचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का पुतला जलाया। यह सभी प्रदर्शनकारी इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 से कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम के समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
अब इन प्रदर्शनकारियों की शिकायत आलाकमान से की जाएगी और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version