इंदौर में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • दो साल से हेमा चाचा नीलेश के पास ही रह रही थी।

इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा पढ़ने के लिए चाचा के पास आई थी। पुलिस के मुताबिक घटना गणेश नगर की है। 16 वर्षीय हेमा लोखंडे ने फांसी लगाई है। उसके पिता दिनेश राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहते हैं। दो साल से हेमा चाचा नीलेश के पास ही रह रही थी। गुरुवार शाम उसकी चचेरी बहनों ने देखा और स्वजन को बुलाया।

Exit mobile version