इंदौर में ट्रांसफार्मर ऑयल बनाने की फैक्ट्री में लगी आग फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मांगलिया क्षेत्र के पिपलिया गांव में ट्रांसफॉर्मर कंपनी के कॉलिंग तेल बनाने वाली कंपनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई । आग लगने की वजह से कंपनी के एक कर्मचारी को झुलस जाने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

दरअसल शुक्रवार देर शाम बसंत पेट्रोकेम फैक्ट्री में भीषण आग लगी आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिस पर फायर की चार गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने के लिए पहुँचि थी जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह कंपनी प्लास्टिक और तेल से मिलकर ट्रांसफार्मर के अंदर कूलिंग तेल बनाने का काम करती है । जिस क्षेत्र में आग लगी है उसे क्षेत्र में तकरीबन तीन टन से ज्यादा तेल का स्टॉक रखा हुआ है और इसी कारण फायर विभाग की टीम को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा फिलहाल 30 से ज्यादा पानी के टैंकर आग को बुझाने में लगे थे

Exit mobile version