इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया… नामांकन दाखिल करने के बाद मालिनी गौड़ ने अपनी प्रचंड जीत का दावा भी किया है ।
–इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 को अयोध्या माना जाता है.. यहां पिछले 40 से भी अधिक वर्षों से गौड़ परिवार चुनाव जीतते आ रहा है.. लक्ष्मण सिंह गौड़ के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी मालिनी गौड़ ने चुनाव में जीत हासिल की.. जिसका सिलसिला बदस्तूर जारी है..बीजेपी ने एक बार फिर मालिनी गौड़ पर भरोसा जताया है ..हालांकि टिकट से पहले मालिनी गौड़ को स्थानीय स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ा ..लेकिन फिलहाल टिकट फाइनल होने के बाद विरोधी शांत दिखाई दे रहे हैं …शुक्रवार को मालिनी गौड़ ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया.. नामांकन दाखिल करने के बाद मालिनी गौड़ ने कहा कि वह प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे.. कांग्रेस ने इस सिंधी बाहुल्य सीट पर सिंधी समाज से जुड़े राजा मांधवानी को चुनावी मैदान में उतारा है ..मालिनी गौड़ का कहना है कि इसके पहले भी कांग्रेस ने सिंधी प्रत्याशी दिए हैं.. लेकिन इस समाज ने बीजेपी पर ही भरोसा जताया है ..मालिनी गौड़ का कहना है कि मोदी सरकार ने सिंधी समाज जनों को भारतीय नागरिकता दी है.. इसलिए सभी सिंधी समाजजन बीजेपी के साथ है.. मालिनी गौड़ ने राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर निशाना भी साधा है ।
मालिनी गौड़ अब तक के चुनाव में बड़ी लीड के साथ जीती है ..जबकि इस बार कांग्रेस इस दावे के साथ आगे बढ़ रही है कि इस बार मालिनी गौड़ का चुनाव आसान नहीं होने दिया जाएगा ।
