इंदौर में गोदाम का छज्जा गिरा, दबने से मजदूर की मौत, साथी घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • कंपनी ने ट्रक खाली करवाने बुलाया था दोनों मजदूरों को, इस दौरान छज्जा गिरने से दोनों दब गए थे।

लसूड़िया मोरी में एक मजदूर की दबने से मौत हो गई। उसका साथी मजदूर घायल है। दोनों इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने वाली कंपनी के गोदाम में ट्रक खाली करवाने आए थे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, घटना सूर्या कंपनी के गोदाम की है। सोमवार को ट्रक में सामान आया था। अर्जुन पुत्र सेवाराम निवासी लसूड़िया मोरी और मलखान पुत्र बाबूलाल को ट्रक खाली करवाने बुलाया था। इस दौरान गोदाम का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इसमें दोनों मजदूर दबने से घायल हो गए। काफी देर तक अस्पताल ले जाने का साधन नहीं मिला। काफी देर बाद अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।

Exit mobile version