डकैती के बाद बिचौली मर्दाना तरफ भागे बदमाश, पुलिस को पांच के फुटेज मिले

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में रिटायर आइएएस रेणु पंत के बंगले में डाका डालने वाले बदमाशों को अब तक नहीं खोज पाई पुलिस।
रिटायर आइएएस रेणु पंत के बंगले में हुई चोरी के मामले में इंदौर पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने 400 मीटर के दायरे में लगे 40 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं।फुटेज में पांच बदमाश नजर आ रहे हैं। इससे शक है कि कुछ बदमाश खेत व बंगले बाहर खड़े हुए थे।

संपत फार्म कनाड़िया में नकाबपोश बदमाश शनिवार रात रिटायर आइएएस रेणु पंत और डाक्टर ललितमोहन पंत के बंगले में घुसे थे। पुलिस ने फुटेज निकालकर कड़ियां जोड़ी हैं। बदमाश बिचौली मर्दाना की तरफ जाते दिख रहे हैं। पंत के बंगले में तो चार बदमाश घुसे थे, लेकिन फुटेज में पांच बदमाश दिखे है। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने कालोनी में गाड़ियां खड़ी की थी।

एक बदमाश के हाथ पर बना है टैटू
टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक, बदमाश बरमुडा पहने हुए थे। एक बदमाश के हाथ पर टैटू बना हुआ है। इससे शक है कि बदमाश आसपास की कालोनी में ही रह रहे हैं। पंत के बंगले में दिसंबर 2021 में भी चोरी हुई है। पुलिस इस घटना से भी तार जोड़ रही है। नौकर, माली, गार्ड, सफाईकर्मियों का ब्योरा जुटा लिया गया है।

Exit mobile version