–मध्य प्रदेश में विधानसभा प्रचार प्रसार सामने के बाद से ही मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों और अन्य लोगों द्वारा सामग्री वितरण के साथ ही वोट हासिल करने के लिए मिठाई साड़ी सहित अवैध रूप से शराब वितरण का सहारा लिया जा रहा है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होने के बाद शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए गए हैं
·विधानसभा में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं के हथकडों पर पुलिस का डंडा भारी दिखाई दे रहा है शुरुआत करते हैं विधानसभा एक के एरोड्रम थाने पर देर रात तक हंगामा होता रहा कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता आमने-सामने तक हो गए जिसके बाद भाजपा व कांग्रेस दोनो तरफ के कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए गए
।
तो वही राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में राऊ विधानसभा में भी डराने धमकाने सहित सामग्री वितरण जैसी शिकायत की गई थी जिसको लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी तो वही दूसरा प्रकरण तेजाजी नगर थाने पर दर्ज किया गया है जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है…।
विधानसभा 4 से लगे द्वारकापुरी थाने पर भी जमकर विवाद हुआ जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी राजा मघवानी से जुड़े एक व्यक्ति की शराब बांटने को लेकर कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया इस पूरी घटना में भाजपा से जुड़े पार्षद का नाम सामने आ रहा है पूरा मामले में सैकड़ो कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है….।
इसी के साथ हीरानगर थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब की तस्करी करने वाले धर्मेंद्र नामक युवक को पकड़ा गया जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई है और बताया जा र
