इंदौर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया दो चोरी के वाहन सहित 15 साइकिले भी बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर झोन 2 की पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। बदमाश चोरी किए गए वहां को सस्ते दामों में बेचने की फिराक से घूम रहे थे लेकिन उसके पूर्व ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो चोरी के वाहन सहित 15 साइकिले भी बरामद की है।

दरअसल शहर के झोन 2 के एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि की मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में दो बदमाश सस्ते दामों में एक मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एक टीम बनाई गई और देर रात पुलिस दे दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने है कि अपने शोक और नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों बदमाश चोरी करते थे। बदमाशों के पास से दो मोटरसाइकिल और 15 गैर वाली आधुनिक साइकिले बरामद हुई है।

पकडे गए बदमाशों के नाम दिनेश पिता बलवंत सिंह चंदेल निवासी कृष्णबाग़ कालोनी और दूसरा देवेंद्र पिता मुकेश झंकारे निवासी रोबोट चौराहा इंदौर है। पुलिस के अनुसार चोरों से बरामद वाहन और साईंकीलों कि कीमत 4 लाख 25 हजार से ज्यादा कि है। पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है, और इसके पहले कहां-कहां पर चोरी कि वारदात की है।

Exit mobile version