इंदौर पहुंची पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पहुंची पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी का बयान कहा मन से विजयवर्गीय को जनता वोट दे चुकी है सिर्फ बटन दबाना बाकि है। महुआ मोइत्रा को लेकर बोली चटर्जी, ये पार्टी का विषय नहीं देश की सुरक्षा का विषय है, देश की सुरक्षा हमारे ऊपर है फिर बाहर से लॉगिन करना गलत है। एथिक्स कमेटी पुरे मामले की जांच कर रही है। हमें पुरा विश्वास है जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी

वहीं आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा भेजे गए नोटिस को लेकर बैनर्जी ने कहा कि विरोधी पक्ष I.N.D.I.A गठबंधन का अलग अलग स्वार्थ है। किसी को ईडी और सीबीआई से बचने का स्वार्थ है। पकड़े जाने पर कहते है ये षड्यंत्र है, ये बीजेपी की राजनीति है। ये बंगाल में भी चल रहा है। चोरी किया है उसे सजा जरूर मिलेगी, मोदी जी ने कहा था न खाउंगा न खाने दूंगा।

लोकसभा में I.N.D.I.A गठबंधन के प्रभाव को लेकर कहा की दिल्ली में दोस्ती और बंगाल में कुश्ती ये पश्चिम बंगाल की जनता को मालूम हो चुकी है। I.N.D.I.A गठबंधन 2019 में कोशिश की गई थी लेकिन 2-3 महीने में खत्म हो गई थी। I.N.D.I.A गठबंधन पर किसी को विश्वास नहीं है। लोकसभा में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा बिहार के मुख्यमंत्री ये देख रहे है की वजन कहा भारी है वो दूरी बनाने की कोशिश कर रहे है।

Exit mobile version