ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्यवाही ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में ऑपरेशन प्रहार के तहत एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अवैध तस्करो के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भंवरकुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 100 ग्राम मादक पदार्थ पकड़ा है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की कीमत है।

क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल के अनुसार यह कार्रवाई भवरकुआ थाना क्षेत्र में की गई है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुंबई से सूचना प्राप्त हुई थी कि भंवर कुवा थाना क्षेत्र में एक शातिर तस्कर मुंबई से अवैध मादक पदार्थ लाकर यहां बेचने की फिराक में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच टीम ने भवरकुआ पुलिस के साथ एक टीम बनाकर योजनाबद्ध अनुसार क्षेत्र के तीन इमली बस स्टैंड के पीछे अभिनव नगर में मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने आए एक शातिर अपराधी को पकड़ा है।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जप्त किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत बताई गई है। पकड़े गए तस्कर का नाम 38 वर्षीय हनीफ उर्फ़ बंटी शेख निवासी मलाड मालूनी मुंबई डोंगर महाराष्ट्र बताया गया है। प्रारंभिक पुस्तक में यह सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार मुंबई से यहां पर एचडी ड्रेस लाकर भेज चुका है। पुलिस द्वारा लगातार बदमाश से पूछताछ की जा रही है संभवत यह जानकारी भी सामने आ सकती है कि वह इंदौर में किन-किन लोगों को डाक सप्लाई करता है।

हालांकि इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है

- Advertisement -
Exit mobile version