इंदौर नगर निगम द्वारा श्री गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण कर सम्मान व सुरक्षा के साथ विसर्जन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/R2eIojn_bd0

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के कई स्थानो पर श्री गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण कार्य किया गया। इस अवसर पर सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, अभिषेक शर्मा, पार्षद पराग कौशल पार्षद भारत सिंह रघुवंशी व अन्य पार्षदगण व नेता व निगम अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर भार्गव ने कहा कि नगर निगम इंदौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा के एकत्रीकरण की व्यवस्था शहर के कई स्थानो पर कि गई है, जहां पर नागरिकगण श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जन हेतु देते है।

महापौर भार्गव ने बताया पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के आस-पास के तालाबों के जल के संरक्षण हेतु शहर के विभिन्न स्थानो पर श्री गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण किया जाता है और एकत्रिकरण पश्चात समस्त श्री गणेश प्रतिमा को नगर निगम द्वारा सम्मान व सुरक्षा के साथ धार रोड जवाहर टैकरी में वर्षा के संग्रहित जल में विधि-विधान से नई तकनीक के माध्यम से विसर्जन किया गया।

- Advertisement -
Exit mobile version