इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं परिजन में उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस पूरा मामले की जांच में जुटी है
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग का है यहां के रहने वाले रवि गोड नामक युवक ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जब तक उसकी पत्नी ने फंदा काटकर उसे फंदे से उतार लिया था वही मौके पर पहुंचे उसके परिजन ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है परिजन के मुताबिक रवि फर्नीचर का काम करता था जिसने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगा दिया उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उसके ससुराल में ही रहता था वही उसकी पत्नी आए दिन उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करती थी उसी के चलते संभवत उसने यह कदम उठाया है लेकिन परिजन का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की है फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
