इंदौर जीपीओ मे निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.अपने ग्राहकों को स्वस्थ रखने और उनके परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से इंदौर जीपीओ स्थित निशुल्क परामर्श एवं उपचार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

.इंदौर के जीपीओ स्थित समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं जो इसी क्रम में शुक्रवार को चोइथराम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र एवं जीपीओ इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन हुआ। पोस्ट मास्टर प्रीति अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक विभाग के ग्राहकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर आयोजन किया गया है जिसमें जीपीओ पर आने वाले सभी ग्राहको को चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं उनकी कई तरह की जांच की गई। पोस्ट मास्टर ने बताया कि ह्रदय रोग पेट रोग लीवर संबंधित बीमारी डायबिटीज, थायराइड, हार्मोन, नाक कान गला रोग, गठिया रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न तरह की बीमारियों के अनुभवी व विख्यात विशेषज्ञों द्वारा शिविर में मरीजों को सेवा दी गई।

Exit mobile version