इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजीनामे के लिए 70 लाख रुपए की मांग करने वाले 03 आरोपीयो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए प्रकरण में राजीनामे के लिए 70 लाख रुपए की मांग करने वाले 03 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल 08 कारतूस पुलिस ने जब्त किए है

दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाणगंगा क्षेत्र में पति–पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति विनोद साहू के द्वारा पत्नी के विरुद्ध थाना धामनोद में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था, जिसमे पति विनोद के द्वारा राजीनामे करने के लिए 70,00,000/– रुपए की मांग कर रहा था। दिनांक 06/04/23 को विनोद साहू और उसके साथीयो के द्वारा अरविंदो हॉस्पिटल के पास फरियादी को रोककर फायर आर्म्स दिखाकर राजीनामे के लिए दबाव बनाते हुए गाली गलोच कर जान से मरने की धमकी दी गई थी, जिस पर फरियादी के द्वारा थाना बाणगंगा में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था वही क्राइम ब्रांच ओर बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जिनसे नाम पूछते पर अपना नाम विनोद साहू , बलराम उर्फ बल्लू.चेतन उर्फ भोला चौहान होना बताया है वही पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपी विनोद और अन्य साथी आरोपियों के बीच 10 लाख रुपए में जान से मारने की डील तय हो गई थी, जिसमे 01 लाख रुपए में फायर आर्म्स और कारतूस खरीदकर वारदात के लिए लाना स्वीकर किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने02 पिस्टल सहित 08 कारतूस जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version