इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले में सूरत से एक महिला को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में सूरत से एक महिला को गिरफ्तार किया है वहीं महिला ने तकरीबन एक करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी पूरे ही मामले में पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

इंदौर में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन तरीके से जीरा खरीदने को लेकर ऑनलाइन एक गुजरात की कंपनी सोनल कल्टीवेशन से संपर्क हुआ था और इस दौरान कंपनी की प्रोपराइटर रूपल ने फरियादी को यह आश्वासन दिया था कि यदि वह हमारी कंपनी के अकाउंट में तकरीबन एक करोड रुपए ट्रांसफर कर देगी तो जल्द ही उन्हें जीरे की सप्लाई शुरू कर देंगे अतः कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद संबंधित फरियादी ने एक करोड रुपए रूपल मवानी के कंपनी सोनम कल्टीवेशन में ट्रांसफर कर दिए लेकिन इसके बाद संबंधित महिला रूपल ने अपना फोन बंद कर लिया ,और इस दौरान महिला ने जीरा भी नही पहुंचाया, इसके बाद इंदौर में रहने वाली महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच को की वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक तौर पर संबंधित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया वहीं प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार महिला रूपल को विभिन्न जगहों पर तलाश रही थी लेकिन महिला पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रही थी उसको देखते हुए पुलिस ने उसे पर 10000 का इनाम भी घोषित किया था अतः इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार महिला गुजरात के सूरत में फरारी काट रही है इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम गुजरात के सूरत पहुंची और पूरे ही मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ठगी करने के लिए ऑनलाइन तरीके से एक फर्जी कंपनी बनाई थी और उसके माध्यम से वह लगातार इस तरह से धोखाधड़ी की वारदातों तो अंजाम दे रही थी फिलहाल पकड़ी गई महिला की शिकायत लेकर कई और शिकायतकर्ता थाने पहुंच सकते हैं।

Exit mobile version