इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने लेक्चरार के घर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वही एक चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है, फिलहाल में पुलिस ने इन चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल जब्त किया है
दरअसल, ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले अयाज अपनी पत्नी के साथ भोपाल गए थे, तो परिवार के अन्य लोग भी किसी काम से बाहर गए हुए थे, उस दौरान सुने मकान में आरोपियों ने घुसकर लाखों रुपए के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर भाग निकले थे, जहां इन आरोपियों के फुटेज भी सामने आए थे, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने जिसको चोरी का माल बेचा दिया था, उस खरीदार को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
