इंदौर के सेंट्रल मॉल में महिला के साथ दुष्कर्म , पुरुष टॉयलेट में हुई दुष्कर्म की वारदात , आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। आरोपी ने सेंट्रल मॉल के पुरुष टॉयलेट में इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल मॉल का है। मॉल में स्थित आईनॉक्स सिनेमा घर के एचआर चिरंजीवी ने सिनेमाघर में सफाई कर्मचारी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को लगातार डराता धमकता रहा, जिसके कारण पीड़िता ने FIR दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन सफाई कर्मी महिला की एक मित्र ने उसे एक एनजीओ से मिलवाया जिसके बाद एनजीओ की काउंसलिंग के बाद महिला एफआईआर दर्ज करने महिला थाना पहुंची।  महिला थाना पुलिस ने पूरे मामले में बारीकी से जांच करते हुए एफआईआर दर्ज कर बंगाल के रहने वाले चिरंजीव को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सेंट्रल मॉल स्थित इनॉक्स सिनेमाघर की बाथरूम में जब पीड़िता सफाई का काम कर रही थी, तभी चिरंजीवी वहां पहुंचा और जोर जबरदस्ती कर बलात्कार कर दिया और इसके साथ ही धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे और बच्चे को जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version