इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में चूड़ी की दुकान में जमकर मारपीट सीसीटीवी मे घटना केद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में चूड़ी की दुकान में जमकर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको लेकर पूरे मामले में अधिकारियों का कहना है की वीडियो के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…।

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर में चूड़ी की दुकान पर कुछ महिलाएं चूड़ी खरीद रही थी तो वहीं कुछ महिलाएं चूड़ी देखने के लिए पहुंची थी कि तभी मामूली सी कहा सुनी हो गई और उसके बाद देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी जिसके बाद सीसीटीवी में सॉफ्टवेयर पर नजर आ रहा है की दुकान संचालक भी बाहर निकाल कर जाता है और फिर महिलाओं के विवाद में पुरुष भी आमने-सामने हो जाते हैं जिसमें एक युवक दुकान के बाहर डंडा लेकर खड़ा हुआ नजर आ रहा है और दुकान संचालक को बाहर बुलाता हुआ दिखाई दे रहा है वायरल हुए सीसीटीवी के आधार पर अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में संज्ञान ले लिया गया है और जांच कराई जा रही है फिलहाल बता दे व्यापारी क्षेत्र मैं आए दिन अवैध वसूली और गुंडागर्दी को लेकर विवादित घटनाएं घटित होती हैं

Exit mobile version