श्राद्ध पक्ष में आज द्वादशी तिथि पर इन्दौर में एक अलौकिक आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया। देश के शहीदों, महापुरुषों, आर.एस.एस.के दिवंगत प्रचारकों, स्वयंसेवकों और भाजपा के दिवंगत नेताओं,कार्यकर्ताओं ब्रह्मलीन संतो,मनीषियों और आतंकी हमलों में दिवंगत हुए निर्दोष नागरिकों का “कृष्णपुरा छत्री” पर संस्था आनन्द गोष्ठी के द्वारा आज श्राद्ध,तर्पण किया,,,
,श्राद्ध पक्ष में इंदौर के कृष्णपुरा छत्री पर संस्था आनन्द गोष्ठी द्वारा बुधवार को देश के शहीदों, महापुरुषों, आर.एस.एस.के दिवंगत प्रचारकों, स्वयंसेवकों और भाजपा के दिवंगत नेताओं,कार्यकर्ताओं ब्रह्मलीन संतो,मनीषियों और आतंकी हमलों में दिवंगत हुए निर्दोष नागरिकों का तपर्ण किया प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू की अहम भूमिका रहती है। श्री मालू ने सम्बोधित करते हुए कहा समाज के लिये जो जिए, उनके प्रति हमारा दायित्व है वह पूरा कर रहें है ऐसे महान व्यक्तियों की आत्मा हमे सुपंथ पर ईमानदारी से जन सेवा, समाज सेवा ,राष्ट्र सेवा करने का सामर्थ्य और शक्ति दे यह हमनें पुरखो का श्राद्ध कर उनका स्मरण करते हुए उनसे कृपा बरसाने का आव्हान किया ।
