उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का समय तय हो गया है…. इस शुभ कार्य के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख और 12.20 मिनट का समय तय किया गया है. अभिजीत मुहूर्त में यह कार्यक्रम होगा… इसी तारीख और शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी…. इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे…. प्राण प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले से पूजा- पाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा…. वहीं अयोध्या में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में खुशी एवं हर्ष का माहौल व्याप्त है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के औद्योगिक राजधानी इंदौर में मंगलवार 12 दिसंबर अमावस्या के दिन विनायक सर्विसेस द्वारा विशाल सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया….
विनायक सर्विसेज के ओनर गौरव शर्मा, संतोष जाट एवं अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा स्थापना के खुशी में सनराईज टॉवर एमजी रोड पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया… इस अवसर पर क्षेत्र क्रंमांक 3 के लोकप्रिय विधायक गोलू शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थिति हुए… कॉलानी नगर के श्री संतोष भार्गव एवं साथियों द्वारा सुंदरकांड की सुमधुर प्रस्तुति एवं भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया… आज सुंदरकांड आयोजन के अवसर पर प्रमुख रूप से गब्बर भैया गोल्डन बाबा, नकुल यादव, ऋषभ रंगराले, नीलेश गोयल, श्री कुलवंत एवं श्री देवेंद्र सहित भक्तजन उपस्थित थे।
