इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 और सांवेर क्षेत्र में आने वाले गांवों को विकास कार्यों की सौगात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 और सांवेर क्षेत्र में आने वाले गांवों को मंत्री तुलसी सिलावट के कर कमलों द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। भाजपा नेता राजू ठाकुर के नेतृत्व में बरदारी में हुए आयोजन में मंत्री सिलावट का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता राजू ठाकुर ने बताया की प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही है। जहा इसी क्रम में मंत्री और विधायक ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात आज मिली है, जिसके अंतर्गत बरदारी में सड़क का भूमिपूजन भी हुआ, जहा मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की यह क्षेत्र उनका परिवार है, और वह निरंतर विकास कार्य करेंगे, उन्होंने कहा की शिवराज सरकार में कोई दुखी नहीं होगा। वही मंत्री सिलावट ने इस दौरान कई लोगों से चर्चा भी की, वही वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि विजय परमार ने भी विकास कार्यों की जानकारी दी।

Exit mobile version