देपालपुर में महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकली शौर्य यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महाराणा प्रताप के 483 वें जन्मोत्सव पर देपालपुर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व राजपूत समाज एवं महाराणा प्रताप उत्सव समिति के आह्वान पर नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई, जो कि गौतमपुरा नाके से शुरू होकर मंगलेश्वर मार्ग, विजय स्तंभ चौक, चमन चौराहा, इंदौर नाका हुए महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक पहुंची। नगर में निकाली गई शौर्य यात्रा में राजपूत समाज के युवा आगे-आगे घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। इसके पीछे समाज के अन्य लोग राजपूती वेशभूषा पहनकर चल रहे थे। शौर्य यात्रा में तीन डीजे एक बैंड बाजा चल रहे थे, जिनमें गायक राजपूती गीतों का गाते हुए चल रहे थे। शौर्य यात्रा में सबसे पीछे महाराणा प्रताप के चित्र की झांकी सजाई गई थी। हिंदू संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का कई जगहों पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। शौर्य यात्रा समापन पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाराणा प्रताप प्रतिमा चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णासिंह पटेल, पूर्व राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी, बाबूसिंह, सुमेरसिंह सोलंकी, मोहन सेंगर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आप वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की उस समाज से है जिसने देश के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। शेरसिंह सोलंकी ने इस कार्यक्रम के लिए मंच के माध्यम से आयोजन समिति को बधाई दी। इस दौरान विजयसिंह परिहार, श्रवणसिंह चावड़ा, गुमानसिंह पंवार, पवनसिंह पटेल, नरेन्द्रसिंह राजपूत, दिलीपसिंह पंवार, दीपकसिंह पंवार, कुं.ईश्वरसिंह राठौर, जीतेन्द्रसिंह, विजयसिंह, बंटी ठाकुर, अंतरसिंह, रोहितसिंह फरकोदा आदि उपस्थित थे।

कई जगह हुआ स्वागत
निरल मनोज पटेल मित्र मंडल, मलखानसिंह सोलंकी मित्र मंडल, फुलसिंह दरबार मित्र मंडल, अर्जुन बाथम मित्र मंडल, नगर भाजपा देपालपुर, वैश्य समाज देपालपुर, पवनसिंह पटेल मित्र मंडल, राधेश्याम पटेल मित्र मंडल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल देपालपुर, रोजगार सहायक संघ देपालपुर, आम आदमी पार्टी, रामेश्वर गुड्डा पटेल मित्र मंडल आदि द्वारा कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Exit mobile version