इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए लोन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए लोन लेने का मामला सामने आया है पूरा मामले में कोर्ट के आदेश के बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में ही स्थित एक निजी बैंक मैनेजर आकाश पाटिल द्वारा कोर्ट में एक केस लगाया था जिसमें आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए का लोन ले लिया था जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए जिसके बाद बैंक मैनेजर फरियादी आकाश फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस के मुताबिक आशीष अग्रवाल द्वारा पूर्व से ही बैंक में रखी गई मॉर्टगेज प्रॉपर्टी को उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बैंक में दोबारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मॉर्टगेज करवा कर करोड़ों रुपए लोन ले लिया जब बैंक मैनेजर को इस बात का पता पड़ा तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी अभी किसी अन्य मामले में जेल में बंद है जिसे प्रोडक्शन वारंट के तहत लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी

Exit mobile version