इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है जहां व्यापारी को गेहूं बेचने के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपए ले लिए और समय रहते गेहूं भी नहीं दिए वही रुपए भी नहीं लौटाए जिसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पुलिस ने अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जंहा महेश कुमार शर्मा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी की उनके द्वारा आशीष चतुर्वेदी आकाश खंडेलवाल और सुनील पटेल नामक बिचौलियों से गेहूं का सौदा किया था जिन्होंने उन्हें वीडियो के माध्यम से गेहूं का माल बताया था जिसके एवज में आरोपियों द्वारा उनसे ₹4 लाख रुपए से अधिक उनके खाते में ट्रांसफर करवा लिए समय रहते बिचौलियों द्वारा उन्हें गेहूं का माल नहीं पहुंचाया गया माल नहीं मिलने पर जब व्यापारी ने अपने रुपए वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगे परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
