इंदौर के लालबाग परिसर में आगामी 6 से 14 अक्टूबर तक 9 दिवसीय गो कथा व गौपुष्टि यज्ञ और तर्पण का आयोजन होगा, आयोजक समिति के लोगों ने इंदौर प्रेस क्लब में दी जानकारी।
गौरक्षा के संकल्प के साथ होने वाले वेद लक्ष्णा गौ श्रद्धा महामहोत्सव के आयोजन को लेकर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के लोक पुण्यास के लोगों ने आयोजन की जानकारी दी
गोचर भूमि को निजी हाथों से मुक्त कराने, गौरक्षा करने सहित गायों के हित में काम करने वाली संस्था श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक न्यास के द्वारा इंदौर में नौ दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है, जहां शहर के लालबाग परिसर में यह आयोजन होगा। जहा शहर में वेद लक्ष्णा गौ श्रद्धा महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही है, आयोजन में धार्मिक, सामाजिक, कवि सम्मेलन, गौ रक्षा पर गोष्ठी सहित अन्य तरह की प्रेरणा दाई कार्यक्रम होने के साथ ही गायों को बचाने के लिए अन्य तरह के आयोजन भी होंगे।
