इंदौर के लसूड़िया में देर रात चाकूबाजी, एक युवक की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। विवाद दो महिलाओं के घर आने-जाने की बात हुआ था। कुछ लोगों का आरोप है कि यहां अवैध गतिविधियां संचालित होती है। पुलिस रात से ही आरोपितों की तलाश में जुटी है। घायलों का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक रात करीब ढाई बजे बापू गांधी नगर की है। इस कालोनी में दीपा बाई और काली बाई नामक महिलाएं रहती है। काली बाई दीपा की मां है। दीपा का पति रोहित चौहान मेघदूत नगर में रहता है और कभी-कभी ही आता है। इनके घर पर वेलोसिटी टाकिज के पीछे रहने वाला राजन तिवारी और हरीश चौधरी का आना जाना लगा रहता है। कालोनी में रहने वाले मदन बंजारा और भजन बंजारा को इस बात पर आपत्ती थी। उनका आरोप था कि महिलाएं बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पिलाती है। यहां अवैध गतिविधियां भी चलती है।

इसी बात पर सोमवार शाम मगन बंजारा ने दीपा और उसके भाई से विवाद किया था। उन्हें अपशब्द भी कह दिए थे। रात को दीपा ने पति रोहित को बुला लिया। रोहित के साथ राजन तिवारी, हरीश चौधरी भी आ गए। दोनों पक्षों में खूब विवाद हुआ जिसमें एक तरफ से मगन बंजारा चाकू लगने से घायल हुआ, वहां राजन तिवारी और हरीश भी गंभीर घायल हो गए। रात करीब तीन बजे रातन की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई।

Exit mobile version