इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने पीड़िता बच्ची और उसके परिजनों के कया अनुसार पूरे मामले में पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूर्व प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही है

दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसको लेकर परिजनों और रहवासियों द्वारा थाने का घेराव कर गुहार लगाई गई थी कि पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए पूरा मामले को लेकर डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि पीड़िता बच्ची घर पर अकेली थी माता-पिता चौकीदारी का काम करते हैं और जिस ठेकेदार के अधीन काम करते हैं उसी ठेकेदार द्वारा यह घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में न्यायालय से आग्रह किया जाएगा कि इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़ित नाबालिग बच्ची को न्याय मिल सके

Exit mobile version