नगर में बरसों से ट्रांसपोर्ट व्यापारी ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करते आ रहे हैं।लेकिन जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे! नगर में व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर ना होने के कारण ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के ट्रक बस स्टैंड या मुख्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े रहते हैं।जिस कारण से यातायात बाधित होता है। ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष अरविंद जैन का कहना है कि उनकी गाड़ियों से बैटरी या अन्य कीमती सामान भी चोरी हो जाते हैं। अगर सुरक्षित रूप से एक व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर बना दिया जाए तो उनकी गाड़ियां सुरक्षित रह सकती हैं एवं शहर का यातायात भी बाधित नहीं होगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि नगर को एक ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल सके।
