इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है जो दिन में एक गोदाम में नौकरी करते थे और रात में वहीं पर चोरी कर फरार हो जाते थे।पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी जप्त किया है।
इंदौर पुलिस झोन 4 के एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक शिकायत दर्ज हुई थी जहां पर फरियादी शंकर लाल पिता नाथूलाल अग्रवाल सिंह निवासी वेंकटेश विहार में बताया था कि उसका एक गोडाउन रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित है। फरयादी का मैन्युफैक्चरिंग और ऐल्युमिनियम का गोदाम है। उसके गोदाम में लाखों रुपए का फोल्ड किए हुए एल्युमिनियम के बंडल रखे हुए रहते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से गोदाम से कुछ बंडलो कि लगातार चोरी हो रही है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब इस मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि गोदाम में ही काम करने वाले एक कर्मचारी 47 साल निवासी साउथ तोड़ा और उसका अन्य साथी गामू पिता रजाक खान 62 वर्ष निवासी दौलतगंज उर्दू स्कूल इंदौर मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया करते थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर एल्युमिनियम के 21 बंडल बरामद किए हैं।
