इंदौर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कि है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के लिए एक मुहिम चलाइ जिसके तहत दो शातिर आरोपीयों को पकड़ा गया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास ₹100000 से ज्यादा का माल बरामद किया है।
दरसल राजेंद्र नगर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है जो रात में सुने मकानो में सेंध मारकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। राजेंद्र नगर पुलिस अपने क्षेत्र में हो रही पिछले दो-तीन माह से लगातार चोरी करने वालों की तलाश में जुटी हुई थी। अपनी इसी कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है। 21 वर्षीय चंदन पिता गणेश आबूले निवासी विधान नगर प्रोफेसर कॉलोनी और दूसरा 21 वर्षीय अजय उर्फ चिंटू पिता गुड्डू मानकर निवासी विद्यानगर प्रोफेसर कॉलोनी इंदौर बदमशो के नाम है।
प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने राजेंद्र नगर क्षेत्र के बिजलपुर इस्थित सैटलाइट टाउनशिप के मकान से चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से सोने चांदी के जेवरात एवं कुछ नकदी रुपए सहित 180000 रुपए का माल बरामद किया है। बदमाश अपने नशे की आदत और अन्य खर्चो के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे पुलिस थे दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।
